किसान पर की फायरिंग, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

किसान पर की फायरिंग, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर 
   फरह । थाना फरह के ग्राम मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है, पीड़ित ने थाना प्रभारी फरह को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, तहरीर के अनुसार पीड़ित की जमीन मौजा नगला मिर्जापुर खसरा नं. 62 में स्थित है, आरोप है कि इससे लगी हुई श्यामबाबू पुत्र नवाब सिंह की जमीन है और श्यामबाबू द्वारा षड्यंत्र के तहत पीड़ित की जमीन के कुछ हिस्से पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है ।
   पीड़ित राकेश सिंह चौहान ने बताया कि  उसने अपने खेत की नाप कराकर तार फेंसिंग करा दी थी, मुड्डिया और सीसीटीवी कैमरा (सोलर) भी पोल पर लगवा दिया था, आरोप है कि बीते दिन  दोपहर में श्यामबाबू पुत्र नवाब, उसके लड़के नरेन्द्र, धनुआ, राजू व सोनू और श्यामबाबू का भतीजा मुन्ना लाठी-डंडा व हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए और फेंसिंग, मुड्डियों व पोल पर लगी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर चुरा ले गए ।
  जानकारी मिलने पर जब पीड़ित मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज की, आरोपी राजू ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया और और जान से मारने की धमकी  देते हुए वहां से भाग गए, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पीड़ित ने आरोपियों को आपराधिक किस्म का बताते हुए परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है और रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2059488
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.