मिशन शक्ति : छात्रा हंसिका बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका
मिशन शक्ति : छात्रा हंसिका बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका
मथुरा । विकास खंड बलदेव के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जिकरियापुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें कक्षा पांच की छात्रा कुमारी हंसिका को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी दी गई, प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी संभालते हुए छात्रा हंसिका ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, अनुशासन और साफ-सफाई का जायजा लिया ।.png)
इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को समझने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर पाकर छात्रा हंसिका काफी उत्साहित नजर आई, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसका उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की, नोडल एआरपी गीता रावत व एआरपी खुशबू श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों को समान अवसर, सुरक्षा और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
छात्रा हंसिका ने बताया कि प्रधान अध्यापक बनने में दबाव और खुशी दोनों का एहसास हुआ, सहपाठियों के बीच सर की कुर्सी पर बैठना बड़े ही गौरव का एहसास करने वाला रहा, सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से बात करने में थोड़ी झिझक लगी लेकिन प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह सर ने हौसला बढ़ाया, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह, शिक्षिका दीपिका दीक्षित, मनोरमा चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।













