बीएसए सीईटी के नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल हुए सम्मानित
बीएसए सीईटी के नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल हुए सम्मानित
-ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा किया गया सम्मान
मथुरा । ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के तत्वावधान में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन निर्वाचित होने पर नितिन मित्तल का स्वागत एवं सम्मान किया गया, समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित चेयरमैन नितिन मित्तल को दुपट्टा पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।.png)
इस अवसर पर नितिन मित्तल ने सम्मान के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया, समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि युवा चेयरमैन नितिन मित्तल के नेतृत्व में बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा और मथुरा जनपद का नाम रोशन करेगा, उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान निरंतर प्रगति करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा, इस दौरान आशुतोष दुबे, गगन अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, शिवम दीक्षित, अनुराग सारस्वत, गौरव सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।













