16 वर्षीय बच्चे ने डाउनलोड किया था समलैंगिक एप, अपहरण

16 वर्षीय बच्चे ने डाउनलोड किया था समलैंगिक एप, अपहरण
-पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे दो आरोपी, दोनों के पैर में लगी गोली
-राया की घटना से सबक लें अभिभावक, बच्चे की इंटरनेट गतिविधियों पर रखें नजर 
   मथुर । राया में एक कारोबारी के बेटे ने पे गे एप डाउनलोड किया और दो दिन बाद कारोबारी के 16 वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया, पुलिस का पीछा करने पर अपहरणकर्ता कारोबारी के नाबालिग बेटे को गांव कारब के पास छोड़ कर भाग निकले, पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया है। 
   राया में कारोबारी के बेटे के साथ हुआ घटनाक्रम अभिभावकों के लिए सबक हैं, बच्चे इंटरनेट पर क्या कर रहे हैं, इस पर निगाह नहीं रखी तो बडी मुशीबत खडी हो सकती है, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि राया पुलिस ने वाहन का पीछा किया, कंट्रोल रूम की सूचना पर जनपद के सभी थाने संदिग्ध गाड़ी की चेकिंग करने में लग गए, सूचना मिली कि ये गाड़ी राल होते हुए गोवर्धन की तरफ तेजी से जा रही है, जैत पुलिस द्वारा पीछा किया गया, शातिर सौंख में पुलिस बैरियर तोड़कर सौख रोड मथुरा की तरफ भाग गए हैं। 
   मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा पीछा किया, सामने से जैंत और राया टीम नें बैरियर लगाकर थाना मगोर्रा क्षेत्र में लालपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग की, इसमें बदमाशों नें नहर की पटरी पर गाड़ी को तेजी से मोड़ दिया और कच्ची सड़क नहर पटरी पर गाड़ी डिस्बेलेंस होकर फंस गई, मुठभेड़ में रजत निवासी ग्राम नंगला टोटा थाना मुरसान जिला हाथरस और मनीष निवासी ग्राम अल्लेपुर थाना जमुनापार को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और एक थार गाड़ी बरामद हुई है, गोली लगने से दोनों घायलों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है ।
   राया थाना क्षेत्र के हार्डवेयर कारोबारी का 16 वर्षीय पुत्र सोमवार दोपहर एक बजे पिता को खाना देने के लिए घर से निकला था, शाम करीब चार बजे पिता को बेटे के वाट्सएप से कॉल आया, फोन करने वाले ने किशोर के अपहरण की बात कहकर 50 हजार रुपये फिरौती मांगी, व्यापारियों के साथ राया थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और बेटे को बचाने की गुहार लगाई, पुलिस ने तलाश शुरू की और शाम करीब छह बजे किशोर बलदेव रोड स्थित गांव कारब के पास मिल गया ।
   पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि बताया कि तीन दिन पूर्व उसने गे एप डाउनलोड किया था जिस पर एक लड़की से उसकी बातचीत शुरू हुई, सोमवार को लड़की ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, पिता का खाना लेकर वह बलदेव रोड पहुंचा, जहां थार में सवार तीन युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया, आरोपितों ने पहले किशोर का मोबाइल बंद कराया, बाद में उसे चालू कर पिता को वाट्सएप कॉल किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060970
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.