नगर आयुक्त ने की सीएम ग्रिड योजना के कार्यों की समीक्षा

नगर आयुक्त ने की सीएम ग्रिड योजना के कार्यों की समीक्षा
-कार्यों की धीमी गति पर जताई चिंता, प्रगति बढाने के दिये निर्देश
   मथुरा । नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने गुरुवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में सीएम ग्रिड फेज-03 योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की प्रगति, विभागीय समन्वय एवं कार्यों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों, कंसल्टेंट एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई, नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए ।
  उन्होंने कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, बैठक में नगर आयुक्त द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी कार्यों के सुपरविजन चार्ज की  की गणना शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।  साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 27 अक्टूबर को पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त, योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों से संबंधित जीएफसी ड्रॉइंग शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश कंसल्टेंट को दिए गए ।
  उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, मुदित तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत विभाग, अनिल कुमार पाल, अधिषासी अभियन्ता, विद्युत विभाग, मनोज कुमार सैंगर, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग हेमेन्द्र गौतम, सहायक अभियन्ता (जलकल), नगर निगम, कुंवर आशीष, अवर अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता जलकल हेमेंद्र गौतम नगर निगम एवं संबंधित कंसल्टेंट एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2060971
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.