भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनाव को लेकर बनी रणनीति
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मथुरा । शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है, इसी क्रम में पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया, बैठक में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा चुनावी गतिविधियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया ।.png)
बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी श्रीमती गीता शाक्य, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, महानगर प्रभारी पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया, बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सक्रियता के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, उन्होंने आपसी समन्वय, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और योजनाबद्ध तरीके से चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई, उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर बल दिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने पर जोर दिया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने संगठनात्मक एकजुटता को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के मद्देनजर पूरी तत्परता के साथ जुटने की अपील की।
महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के संदर्भ में प्रभावी जनसंपर्क और प्रमाणिक सूचनाओं के प्रसार एवं चुनाव संबंधी सूचनाओं को सही तथ्यों के साथ जनता तक पहुंचाना तथा चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने, भ्रामक सूचनाओं से बचने और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की, बैठक में बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक ठा0 मेघ श्याम विधायक पूरन प्रकाश, विधान परिषद परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, विनीत शर्मा, नितिन शर्मा, सत्यपाल चौधरी, दीपक गोला, यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।













