हाईकोर्ट के निर्देश पर बाल बंदियों के विकास के लिए तैयार होगी योजना

हाईकोर्ट के निर्देश पर बाल बंदियों के विकास के लिए तैयार होगी योजना
-जनपद न्यायाधीश ने गठित की जिला कमेटी, सदस्यों की हुई बैठक, हुई चर्चा
     मथुरा । न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद सदस्य, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति अजय भनोट द्वारा जनपद मथुरा के विभिन्न बाल संस्थाओं जैसे सम्प्रेक्षण गृह, शिशु सदन, नारी निकेतन, पोक्सो पीड़ित लड़कियों में निरुद्ध कैदियों, बंदियों के विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सर्वांगीण विकास कराये जाने के लिए कार्य योजना तैयार कराये जाने को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किये गये हैं, इस सम्बंध में जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है । 
    जिला स्तर पर गठित इस टीम के सदस्यों की एक बैठक एडीआर भवन में आयोजित की गई जिसमें टीम के सदस्य अपर जिला जज ब्रह्मतेज चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नोडल अधिकारी नीरू शर्मा, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड कोमल शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला क्रीडा अधिकारी राकेश कुमार यादव, व्याख्याता राजीव एकेडमी डा0 स्नेहलता चतुर्वेदी, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड सतीश चंद्र शर्मा, अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह हरीश चंद्र वर्मा, अधीक्षक नारी निकेतन रितु शरन श्रीवास्तव उपस्थित रहे । 
    

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372211
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.