किसानों को खराब गेहूं के बीज देने का आरोप, आक्रोश

किसानों को खराब गेहूं के बीज देने का आरोप, आक्रोश
-राजकीय बीज भंडार फरह से किसानों को बांटा था गेहूं का बीज
   फरह (मथुरा) । कस्बा स्थित राजकीय बीज भंडार से बांटा गया गेहूं का बीज किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है, झंडीपुर के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हर्जाने की मांग उठाई है, किसान पोहप सिंह, रमसी, गंभीर, मानसिंह, सतेंद्र कुंतल आदि दर्जनों किसानों का कहना था कि उन्होंने बीज भंडार से वन एफ 187 किस्म का गेहूं का बीज लिया था, उनको अच्छी प्रजाति का और उपज देने वाला बताया गया था लेकिन इसे खेतों में बोया गया तो आज तक अंकुरण नहीं हुआ। 
  किसानों का कहना है कि एक किसान के साथ मामला हो तो अलग बात थी लेकिन सभी के खेत बोने के बाद भी बंजर के बंजर रह गए हैं, किसान सतेंद्र कुंतल ने बताया कि जमीन के आधार पर प्रत्येक किसान को गेहूं का बीज दिया गया था, इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी कृषि से की गई है, एडीओ (कृषि) धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुछ किसानों की शिकायत मिली हैं, उन्होंने कई जगह जांच भी की है, सौ किसानो को बीज दिया गया था, झुडावई में गेहूं सही से अंकुरित हुआ है, कई जगह बुवाई ठीक नहीं है, कई जगह नमी के अभाव में बीज अंकुरित नहीं कर सका है, इसके बाद भी किसानों के हित में निर्णय लिया जाएगा, ऊपर भी अवगत कराया गया है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101716
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.