शराब से भरे ट्रक की डीसीएम से भिड़ंत, 19 वर्षीय हेल्पर की मौत

शराब से भरे ट्रक की डीसीएम से भिड़ंत, 19 वर्षीय हेल्पर की मौत
-जाजमपट्टी के पास हुए भीषण हादसे में पश्चिम बंगाल के युवक की गई जान
-दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कच्ची शराब भरे होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
  मथुरा । थाना मगोर्रा क्षेत्र में भरतपुर रोड पर जाजमपट्टी के पास रविवार रात करीब दो बजे दो भारी वाहनों की भिड़ंत हो गई, हादसे में ट्रक में सवार 19 वर्षीय हेल्पर की मौत हो गई जबकि चालक को मामूली चोट आई हैं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों की भिड़ंत से आसपास अफरा-तफरी मच गई और ट्रक में रखे ड्रम सड़क पर बिखर गए, जानकारी के मुताबिक दोनों वाहन भरतपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान एक ट्रक की डीसीएम से टक्कर हो गई । 
  हादसे में ट्रक के हेल्पर सुबा पोड्या (19) निवासी पश्चिम बंगाल की जान चली गई, उसके पिता का नाम जगन पोहिया बताया गया है, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, हादसे के बाद मौके पर बिखरे ड्रमों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई, बताया जा रहा है कि ट्रक में रखे ड्रमों में कच्ची शराब भरी हुई थी, यह शराब मथुरा से भरतपुर ले जाई जा रही थी, हालांकि ड्रमों में वास्तव में क्या भरा था और शराब की प्रकृति क्या थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है ।
   राजस्थान में पंचायत चुनाव का माहौल होने के कारण शराब की खेप को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि चुनाव में इस्तेमाल के लिए शराब ले जाए जाने की बात फिलहाल केवल आशंका है, इसकी पुष्टि करने वाला कोई तथ्य सामने नहीं आया है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ड्रमों में भरे पदार्थ की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था, 19 वर्षीय हेल्पर की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है, पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों के साथ ड्रमों में भरी सामग्री और उसके परिवहन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101710
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.