हाईवे पर ईंटों की ट्रॉली से टकराई यात्रियों से भरी ट्रैवलर

हाईवे पर ईंटों की ट्रॉली से टकराई यात्रियों से भरी ट्रैवलर
-आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, सड़क पर पलटी ईंटों से भरी ट्रॉली
   मथुरा । छाता कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित शुगर मिल के सामने रविवार सुबह करीब छह बजे एक भीषण सड़क हादसे में कुरुक्षेत्र से उज्जैन जा रही यात्रियों से भरी एक 20-सीटर ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईंटों से भरी ट्रॉली बीच हाईवे पर पलट गई और चारों तरफ ईंटें बिखर गईं, वहीं जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर घूम गई और हाईवे पर उल्टी दिशा में खड़ी हो गई ।
   इसी दौरान सुबह के कोहरे और तेज रफ्तार के चलते पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी संभल नहीं पाए और एक के बाद एक क्षतिग्रस्त ट्रैवलर की चपेट में आ गए, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, गौरतलब है कि वर्तमान में चल रहे यातायात माह के तहत पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहा है ।
 इसके बावजूद नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैवलर में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने हाइड्रा मशीन बुलाकर बीच सड़क पर पलटी ईंटों की ट्रॉली और अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101708
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.