यमुना एक्सप्रेसवे : कंटेनर से जा टकराई एंबुलेंस, चालक घायल
यमुना एक्सप्रेसवे : कंटेनर से जा टकराई एंबुलेंस, चालक घायल
-नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 75 के पास हुआ भीषण हादसा, पहुंची राहत टीम
मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए आगरा भिजवाया, जानकारी के अनुसार दुर्घटना नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 75 पर हुई। (73)(38).jpg)
रविवार सुबह करीब पांच बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक निजी एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई, हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की टीम सक्रिय हो गई, बाजना कट पर तैनात मोबाइल पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई, पुलिस के मुताबिक एंबुलेंस चालक राहुल कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी कलेसर थाना एत्मादपुर जिला आगरा को वाहन चलाते समय अचानक नींद की झपकी आ गई थी।
इसी दौरान एंबुलेंस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे कंटेनर में जा घुसा, टक्कर के कारण एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसके भीतर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से आगरा उपचार के लिए भिजवाया, इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यार्ड में खड़ा करा दिया गया जिससे यातायात बाधित नही हो, पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है, वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से जारी है, मौके पर किसी प्रकार की कानून व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है ।















