बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और फ्रूट जूस के साथ बच्चों को बांटी खुशियां

बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और फ्रूट जूस के साथ बच्चों को बांटी खुशियां
  मथुरा । बाल दिवस के अवसर पर स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हेल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा संस्था के सभी बच्चों के साथ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया, इस विशेष आयोजन में लगभग 180 बच्चे शामिल हुए, बच्चों के लिए इस दिन को यादगार बनाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई जिसमें सभी बच्चों को मैकडॉनल्ड्स के स्वादिष्ट बर्गर, फ्रेंच फ्राइज और फ्रूट जूस वितरित किए गए, अपनी पसंदीदा चीजें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बाल दिवस का आनंद लिया ।
   कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को भी बाल दिवस की खुशियों से जोड़ना और उन्हें यह एहसास कराना था कि उनका बचपन भी उतना ही खास और अनमोल है, सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया, बच्चों की हंसी, उत्साह और मुस्कान ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया, संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि बच्चे किसी भी समाज की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं, प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा, प्यार, सम्मान और खुशहाल बचपन मिलना चाहिए, संस्था का निरंतर प्रयास रहता है कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा खुशियों और अवसरों से वंचित नही रहे । 
  संस्था के संस्थापक पियूष बंसल ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है, हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनके जीवन में खुशियों के ऐसे पल भी जोड़े जाएं, जिन्हें वे हमेशा याद रख सकें, बच्चों की मुस्कान ही हमारे सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी प्रेरणा है। 
  संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने कहा कि बच्चों के साथ बाल दिवस मनाना बेहद सुखद अनुभव रहा, जब सभी बच्चे एक साथ खुशी से मुस्कुराते हैं तो संस्था के प्रत्येक सदस्य को अपने प्रयासों की सार्थकता महसूस होती है, उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम के अंत में संस्था के सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सर्वांगीण विकास और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2101714
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.