सीट बेल्ट न लगाने पर 72 वाहनों पर की गई कार्यवाही

सीट बेल्ट न लगाने पर 72 वाहनों पर की गई कार्यवाही 
-यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया गया जागरूक
  मथुरा । मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश स्तर पर 16 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को अभियान के 5वें दिन परिवहन विभाग द्वारा जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम किये गये एवं अवैध स्टैण्डो, ई रिक्शों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाया गया ।
   वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत के नेतृत्व में सतेन्द्र कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मथुरा द्वारा जनपद के विभिन्न मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय चालक तथा पीछे बैठी सवारी (पिलियन राइडर) द्वारा हेलमेट का प्रयोग नही करने वाले 158 वाहनों के विरुद्ध तथा चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट नही लगाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई, इसके साथ ही सड़कों पर खतरनाक तरीके से स्टंट ड्राइविंग करने एवं निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार (ओवर स्पीडिंग) में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। 
  अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों, मालिकों से ष्नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है जिसके तहत बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त वाहन चालकों एवं आम जनमानस से अपील की गई है कि वे अपनी एवं दूसरों की जीवन सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2107480
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.