श्रेष्ठ कर्मों की कला सिखाती है श्रीमद्भगवद्गीता
श्रेष्ठ कर्मों की कला सिखाती है श्रीमद्भगवद्गीता
राया । श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान हमें जीवन में श्रेष्ठ कर्मों के बीज बोने की कला सिखाता है, जीवन रूपी इस कर्मक्षेत्र में किए गए श्रेष्ठ एवं पुण्य कर्म ही हमारे जीवन को सुखमय बनाते हैं, कर्मों की गति बड़ी ही गहन होती है और मनुष्य के कर्म उसकी प्रवृत्ति को दर्शाते हैं ।.jpg)
यह विचार योग शक्ति गीता दीदी ने कस्बे के रामलीला मैदान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भगवद्गीता प्रवचन के दौरान व्यक्त किए, इससे पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर, शरवन अहमद, रुक्मणी अग्रवाल एवं राहुल अग्रवाल ने योग शक्ति गीता दीदी को चुनरी ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया, बीके सुनील, दीदी पुष्पा, आशु, नीतू, आशा, ज्योति दीदी, हरिओम, कन्हैया, ऋषि भाई, पुनीत चौबे, काव्यांश, मन्नू, व्यास शर्मा आदि मौजूद रहे ।














