मथुरा में परम्परागत तरीके से सम्पन्न हुआ कंस वध मेला

मथुरा में परम्परागत तरीके से सम्पन्न हुआ कंस वध मेला
-कंस टीले से विश्राम घाट तक गूंजी कंस वध की गूंज, देश-विदेश से पहुंचा चतुर्वेदी समाज 
   मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की कंस वध लीला की स्मृति में मथुरा में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए ऐतिहासिक कंस मेले का आयोजन किया गया, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में आयोजित मेले में कंस वध की लीला, पारंपरिक झांकियों और उल्लासपूर्ण माहौल ने पूरे शहर को कृष्णमय कर दिया, आयोजन में देश-विदेश से चतुर्वेदी समाज के लोग शामिल होने पहुंचे, मेले का शुभारंभ कंस टीले पर कंस वध की लीला के साथ हुआ । 
   यहां परंपरा के अनुसार चंडूल-मंडूल सहित कंस का वध किया गया, लीला देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, ढोल-नगाड़ों और हरि बोल के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा, इसके बाद शहर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गईं, इनमें श्रीकृष्ण, बलराम, गोप-ग्वाल और कंस के स्वरूपों ने लोगों का ध्यान खींचा, चतुर्वेदी समाज के लोग नाचते गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए, मेले का प्रमुख आकर्षण विश्राम घाट स्थित कंसखार रहा, यहां परंपरागत तरीके से लाठियों से पीटकर कंस का प्रतीकात्मक वध किया गया ।
   कंस के पुतले पर लाठियां बरसते ही क्षेत्र कंस वध के जयकारों से गूंज उठा, इस दृश्य को देखने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में मेले को लेकर उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने भी पारंपरिक परिधानों में सहभागिता की, श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक महेश पाठक ने बताया कि कंस मेला सदियों पुरानी परंपरा है, चतुर्वेदी समाज इसे हर वर्ष पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करता है, यह मेला मथुरा की प्राचीन संस्कृति, आस्था और समाज की पहचान का प्रतीक है, भगवान श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों से मथुरा के लोगों को मुक्ति दिलाई थी, उसी स्मृति में यह आयोजन किया जाता है, मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई, देर शाम तक घाटों और प्रमुख मार्गों पर मेले की रौनक बनी रही ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2106430
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.