कंस वध मेले में धीरेन्द्र शास्त्री की झांकी शुरू हुई चर्चायें

कंस वध मेले में धीरेन्द्र शास्त्री की झांकी शुरू हुई चर्चायें
-कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर भी दी गई झांकी के माध्यम से प्रतिक्रिया
  मथुरा । शहर के सदर क्षेत्र में यादव समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निकाली गई धीरेन्द्र शास्त्री की झांकी पर चर्चा तेज हो गई है, लोग झांकी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं, प्राचीन और पारंपरिक कंस वध मेला व भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई अन्याय व अधर्म पर न्याय और सत्य की जीत के प्रतीक इस आयोजन में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग व श्रद्धालु शामिल हुए ।
   आयोजन को लेकर अभय यादव ने बताया कि यह यादव समाज का बेहद पुराना पारंपरिक मेला है, जो जीआईसी चौराहा से प्रारंभ होकर सदर बाजार पर संपन्न होता है जहां प्रतीकात्मक रूप से कंस का वध किया जाता है, उन्होंने सभी लोगों से इस धार्मिक परंपरा से जुड़ने का आह्वान किया, वहीं एक अन्य वक्ता ने बताया कि शोभायात्रा जनरल गंज नर्सरी बगीची से शुरू होकर विभिन्न स्थानों पर यादव समाज द्वारा किए जाने वाले स्वागत समारोहों से गुजरती है जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलदेव द्वारा लाठी से मामा कंस का वध कर अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत का संदेश दिया जाता है ।
  कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और प्रतीकात्मक व सांकेतिक रूप में समाज से बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास किया जाता है, वक्ताओं ने कहा कि हर व्यक्ति के भीतर काम क्रोध लोभ मोह ईर्ष्या और अहंकार जैसी बुराइयां होती हैं और इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक बुराई को त्यागकर आत्मचिंतन किया जाए, कान्हा यादव ने भी इसे मथुरा की प्राचीन प्रथा बताते हुए कहा कि अधर्म और अत्याचार के अंत तथा बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए यह भव्य मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है ।
   मेले के दौरान कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में एक वक्ता ने कहा कि यह उनकी सोच का विषय है और टेढ़े शब्द के कई अर्थ हो सकते हैं, जैसे कई स्थानों पर महिलाएं व्यंग्यात्मक या स्नेहपूर्ण लहजे में भी ऐसी बातें कहती हैं, उन्होंने कहा कि इस विषय को अनावश्यक रूप से तूल देने या ज्यादा हाईलाइट करने की जरूरत नहीं है, भगवान श्रीकृष्ण को लेकर किसी के कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता यदि उनसे कोई गलती हुई है तो वे स्वयं सुधार करेंगे या माफी मांगी है और यदि कुछ गलत होगा तो ईश्वर स्वयं दंडित करेंगे इसलिए इससे अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2107473
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.