डीएम द्वारा ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया गया उद्घाटन

डीएम द्वारा ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का किया गया उद्घाटन
  मथुरा । भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद एवं तहसील स्तर पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं, इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एनआईसी के ठीक सामने) में स्थापित ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया ।
   जिलाधिकारी ने स्वयं ईवीएम के माध्यम से मतदान कर उसकी कार्यप्रणाली एवं मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की, जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अतिरिक्त जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों 81-छाता, 82-मांट, 83-गोवर्धन, 84-मथुरा एवं 85-बल्देव के तहसील मुख्यालयों पर भी ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं, इन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी तथा उन्हें स्वयं मॉक मतदान कराकर मतदान प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा ।
 प्रत्येक प्रदर्शन केंद्र पर एक नायब तहसीलदार, दो कर्मचारी एवं एक मास्टर ट्रेनर की तैनाती की गई है, नामित अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक केंद्रों पर उपस्थित रहकर जनसामान्य को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में जानकारी देंगे, इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक वेद प्रिय आर्य, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2107475
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.