श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र ने किया पुष्पों से सुसज्जित नौका में विहार

श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र ने किया पुष्पों से सुसज्जित नौका में विहार
-वृंदावन चंद्रोदय मन्दिर हुआ छप्पन भोग, दामोदराष्टकम एवं दीपदान से भक्तिमय
-दिल्ली, आगरा, लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे वृंदावन
  वृंदावन । चंद्रोदय मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्तिक उत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र का दिव्य नौका विहार उत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ, इस अलौकिक आयोजन में भगवान श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र को पालकी में विराजमान कर मंदिर के गर्भगृह से कल्याणी तक लाया गया, इसके पश्चात पुष्पों से सुसज्जित नौका में विराजमान अपने आराध्य के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे ।
   कल्याणी के समीप भगवान के आगमन पर सर्वप्रथम विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती की गई, इसके पश्चात श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र को विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं आकर्षक पुष्पों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराया गया, हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के मध्य भगवान का दिव्य नौका विहार प्रारंभ हुआ, भक्तों द्वारा किए जा रहे हरिनाम संकीर्तन एवं जयकारों से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया, नौका विहार के दौरान श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्य अनुभव किया, इस अवसर पर श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र के श्रीविग्रहों का विशेष वस्त्रों एवं विविध प्रकार के सुगंधित पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया ।
   इसके पश्चात भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए, उत्सव के अंतर्गत श्री दामोदराष्टकम का सामूहिक एवं भावपूर्ण गान किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावनचंद्र के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक दीपदान किया, दीपों की स्वर्णिम आभा, पुष्पों की मनोहारी सज्जा एवं हरिनाम संकीर्तन की भक्तिमय स्वर लहरियों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में निमग्न हो उठा, इस भव्य कार्तिक उत्सव में सहभागिता करने के लिए दिल्ली, आगरा, लखनऊ सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त श्रीधाम वृंदावन पहुंचे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2108834
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.