गीता निस्वार्थ भाव के साथ कार्य करने की देती है प्रेरणा
गीता निस्वार्थ भाव के साथ कार्य करने की देती है प्रेरणा
राया (मथुरा) । श्रीमद भागवत गीता निस्वार्थ भाव और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है, सच्ची शांति और समाज का निर्माण बाहरी बदलाव के बजाय व्यक्ति के आंतरिक चरित्र से शुरू होता है, ब्रह्मकुमारी संस्थान बिना किसी भेदभाव के साथ गांव गांव प्रेम विश्वास भाईचारे का संदेश पहुचाकर एक शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में योगदान दे रहा है ।.jpg)
यह उदगार बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने रामलीला मैदान में चल रही प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में श्रीमद भागवत गीता प्रवचन के दौरान कही, आयोजको ने विधायक का दुपट्टा पहनाकर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया, वही पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने योग शक्ति गीता दीदी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, इस दौरान अनिल रावत, मोहित अग्रवाल, रोहित शर्मा, पुनीत चौबे, सुनील, दीदी पुष्पा, ज्योति, हरिओम भाई, रुक्मणि देवी आदि मौजूद रहे ।














