दूल्हे को शादी समारोह में मिली पिता की हत्या की खबर

दूल्हे को शादी समारोह में मिली पिता की हत्या की खबर
-परिजनों ने जताया मृतक के दामाद पर हत्या का शक, मुकदमा दर्ज 
   मथुरा । बेटे की शादी का समारोह चल रहा था, शादी समारोह के बीच ही बेटे को पिता की हत्या कर दिये जाने की खबर मिली जिससे मातम छा गया, परिजनों ने हत्या का शक मृतक के ही दामाद पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दे दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी, शादी की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं ।
  गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, विवाह समारोह के लिए जनमासा भी बनाया गया था, इसी दौरान सूचना मिली कि दूल्हे के पिता मृत अवस्था में पड़े हैं, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शादी समारोह स्थल और जनमासे के बीच एक खेत है, जहां से होकर रास्ता गुजरता है, इसी खेत के पास स्थित एक खाली प्लॉट में मृतक का शव मिला, उनके गले पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया ।
   पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई, परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के दामाद ने पहले धमकी दी थी कि शादी वाले दिन उनके घर में खून बहेगा, इसी धमकी के आधार पर परिवार ने दामाद पर हत्या की आशंका जताई है, मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह बस से यहां आ रहा था, तभी रास्ते में उसने अपने जीजा को भी देखा था, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2108829
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.