गौ संवर्धन व आयुर्वेद अनुसंधान के नए युग का हुआ सूत्रपात

गौ संवर्धन व आयुर्वेद अनुसंधान के नए युग का हुआ सूत्रपात
-केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया पुस्तकों का विमोचन, लोकार्पण व शिलान्यास
   फरह (मथुरा) । दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, दीनदयाल धाम, फरह के तत्वावधान शनिवार को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, गऊ-ग्राम, परखम में गौ-संवर्धन, आयुर्वेद, अनुसंधान और शिक्षा को समर्पित विभिन्न प्रकल्पों तथा पुस्तकों का भव्य विमोचन, लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ ।
   समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री, निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर डॉ0 स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज ने द्वारा गौ-पूजन के साथ हुआ, गौ पूजन के उपरांत पूज्य संतों एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, कार्यक्रम प्रांगण वंदे मातरम् गान से गूंज उठा ।
   समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन एवं पशुपालन राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, भारतीय किसान संघ, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह पशुधन एवं दुग्ध मंत्री, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रवीण रामदास, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ0 उमेश चंद्र शर्मा, स्वामी विनोद बाबा महाराज एवं स्वामी शिवचंद्र दास महाराज की उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललित वत्स एवं डॉ0 सिंह, धन्यवाद ज्ञापित महेश गुप्ता अध्यक्ष दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति ने किया ।
 समारोह में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच को ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम बताते हुए ब्रज भूमि, भगवान श्रीकृष्ण और पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद का स्मरण किया, उन्होंने कहा कि छोटी जोत वाले किसानों की खेती को लाभकारी बनाने के लिए लागत घटाना और उत्पादन बढ़ाना जरूरी है जिसका सबसे सशक्त माध्यम गो आधारित प्राकृतिक खेती और पशुपालन है, समिति की नव-उद्घाटित प्रयोगशाला की सराहना करते हुए कहा कि यहां पंचगव्य के लाभों के वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने के साथ-साथ वनस्पतियों के प्रयोग से गौमाता के लिए श्सुपर फूड तैयार किया जा रहा है जिससे गौवंश अधिक स्वस्थ होगा और पंचगव्य उत्पाद और भी गुणकारी बनेंगे। 
  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि की ओर से सभी संतों और नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि गौ-माता का संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से जुड़ा है, कहा कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति गौ-संरक्षण को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण से जोड़ने का अनुकरणीय कार्य कर रही है, उन्होंने ब्रज भूमि व मां यमुना के अटूट संबंध का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड के हरिपुर कालसी स्थित यमुना तट के नवनिर्मित भव्य घाट पर आने का आमंत्रण भी दिया ।  
  इस अवसर पर अखिल भारतीय गौ गतिविधि संयोजक अजीत महापात्रा, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र, कीर्ति पी कुमार, महेश गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, नितिन बहल, विनीत शर्मा, कौशल किशोर शर्मा, अभिषेक शर्मा, राज्यसभा सांसद चौधरी तेज वीर सिंह, महा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, डॉ0 दिनेश, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह, राजकुमार चाहर, राम प्रताप चौहान, नवीन जैन, मंजू भदौरिया, डॉ0 पुण्यमूर्ति नटेशन, अरविंद गोयल, सतीश अवाना, मुकेश शर्मा, अनुज कुमार वर्मा, बिरला ग्रुप के समीर अग्रवाल, के0ई0एन0 राघवन, आईसीएआर के उप महानिदेशक पशु विज्ञान डॉ0 राघवेंद्र भटा, कंवर सिंह तंवर, अजय रस्तोगी, सुरेश कौशिक, शैलजा कांत मिश्र, मुकेश मेश्राम, रंजन कुमार,  डी0एस0एन0 मूर्ति, संगीत सोम, डॉ0 बल्लभ भाई कथीरिया, सुरेश जाकोटिया सहित आयुक्त आगरा, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2127901
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.