रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का किया भूमि पूजन
रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का किया भूमि पूजन
-कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और सेठ नारायण दास अग्रवाल रहे मौजूद
मथुरा । श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, आचार्य गोविंद गोस्वामी एवं प्रणव गोस्वामी के आचार्यत्व तथा अनिल स्वामी के निर्देशन में शास्त्रोक्त विधि से पूजन कराया गया, इस दौरान हनुमान बाग गोवर्धन के महंत बाबा सियाराम दास का सानिध्य प्राप्त हुआ, कार्यक्रम में जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण रहे ।.jpg)
भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण और नारायण दास अग्रवाल, सभा के संरक्षक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एवं रविकांत गर्ग, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल एवं नंदकिशोर अग्रवाल, महामंत्री मूलचंद गर्ग, मंत्री प्रदीप सर्राफ एवं विजय किरोड़ी तथा कोषाध्यक्ष शैलेश सर्राफ ने किया, भूमि पूजन के उपरांत उपस्थित संतों, मुख्य अतिथि एवं संरक्षकों का सम्मान और अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम में कन्हैयालाल बजाज, अजय मास्टर, हेमंत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्याम सिंह अहेरिया, महावीर मित्तल, प्रदीप गोस्वामी, गोकुलचंद सर्राफ, कृष्ण मुरारी नेताजी, सुरेंद्र शर्मा खौना, विजय बहादुर सिंह, योगेंद्र चतुर्वेदी, गोपाला चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज, अमृतलाल खंडेलवाल एवं प्रदीप वल्लभ शर्मा उपस्थित रहे ।















