विद्युत विभाग ने पकड़ी घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक गतिविधियां

विद्युत विभाग ने पकड़ी घरेलू कनेक्शन पर व्यवसायिक गतिविधियां 
  मथुरा । शहरी रेड टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर तीन स्थानों पर विद्युत अनियमितताएं पकड़ीं, जांच के दौरान घरेलू कनेक्शनों से व्यावसायिक एवं निर्माण कार्यों में बिजली का उपयोग होता मिला, विभागीय कार्रवाई के बाद संबंधित उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है, शहरी अधिशासी अभियंता रेड्स रवीन्द्र कुमार ढोलका के निर्देशन में सहायक अभियंता रेड्स भूपेन्द्र और जेई पवन एवं भरत सहित टीम के सदस्यों ने चेकिंग अभियान चलाया।
   टीम को सूचना मिली थी कि कुछ उपभोक्ता घरेलू विद्युत कनेक्शन लेकर उनका उपयोग व्यावसायिक कार्यों में कर रहे हैं, इस पर जयगुरुदेव बिजलीघर से पोषित औद्योगिक फीडर क्षेत्र में जांच की गई, यहां एक उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बिजली का उपयोग करता मिला, जांच में चार किलोवाट का लोड पाया गया, इसके अलावा वृंदावन के चौतन्य विहार क्षेत्र में दो स्थानों पर घरेलू कनेक्शन से निर्माण कार्य में बिजली का उपयोग होता मिला, दोनों स्थानों पर साढ़े चार-साढ़े चार किलोवाट का लोड पाया गया, टीम ने तीनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आगे की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2127903
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.