छत्तीसगढ़ के पीड़ित श्रद्धालुओं की लोगों ने की मदद 

छत्तीसगढ़ के पीड़ित श्रद्धालुओं की लोगों ने की मदद 
-तेलंगाना से आए श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से हुआ था हादसा
-आर्थिक और खाद्यान्न सामग्री वितरित करके की गई सहायता
     मथुरा । मंगलवार को पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में तेलंगाना से आए हुए श्रद्धालुओं की बस में आग लग जाने के कारण श्रद्धालु का काफी नुकसान हो गया। जिसके बाद वृंदावन के सामाजिक लोगो और प्रशासन के द्वारा कई रूप से उनकी सहायता की गई। इसी क्रम में वृंदावन नगर के नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आर्थिक और खाद्यान्न सामग्री वितरित कर सहायता की गई ।


     सोशल मीडिया के माध्यम से उन लोगों की सहायता करने के लिए समाजसेवियों से गुहार लगाई गई थी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल और चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल को अवगत हुआ कि बाहर से आए श्रद्धालुओं को सहायता की आवश्यकता है तो व्यापार मंडल ने तुरंत सभी श्रद्धालुओं को आर्थिक और खाद्यान्न सामग्री वितरित कर सहायता की । 
   उन्होंने बताया कि हमारा यही लक्ष्य है कि वह सभी श्रद्धालु अपने घरों तक सकुशल पहुंच सके, वहीं प्रशासन के द्वारा भी उनकी मदद की जा रही है। साथ ही हमारी सभी से यही अपील है, कि वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर आशीष ठाकुर, बाबू दास यादव, अंकित ठाकुर, महेश गौतम, अंकित वार्ष्णेय, बृजेश गुप्ता बंटी, प्रहलाद गुप्ता, बंशी तिवारी, सुजीत वार्ष्णेय, अनिल गौतम, अशोक पापडिया पवन अग्रवाल, बाबूलाल निषाद, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372255
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.