एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने किया विरोध, कार्य बहिष्कार

एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने किया विरोध, कार्य बहिष्कार
-सचिव को मिले अवमानना नोटिस को वापस लेने की मांग, धरना प्रदर्शन व जुलूस
  मथुरा । एसडीएम मांट द्वारा बार एसोसिएशन के सचिव को जारी किए गए अवमानना नोटिस के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है, सोमवार को वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला और न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
 बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को एसडीएम रितू सिराही की अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान बार के सचिव आलोक जायस ने एक वाद को समयबद्ध रूप से सुने जाने का आग्रह किया था, इसी बात को लेकर सचिव और एसडीएम के बीच तीखी बहस हो गई जिसके बाद एसडीएम ने बार एसोसिएशन के सचिव को अदालत की अवमानना का नोटिस जारी कर दिया ।
   इस मामले को लेकर मांट की दोनों अधिवक्ता संस्थाएं एकजुट हो गईं और समाधान के प्रयास किए लेकिन एसडीएम द्वारा प्रतिनिधिमंडल से बातचीत नही करने पर वकील आक्रोशित हो गए, अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक अवमानना नोटिस वापस नहीं लिया जाता है, न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371749
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.