नगर निगम : जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज, तीन का निस्तारण

नगर निगम : जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज, तीन का निस्तारण
   मथुरा । मंगलवार को नगर निगम कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई, भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने जनसुनवाई की, वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक ने तथा जनरल गंज स्थित नगर निगम मथुरा वृंदावन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनसुनवाई की । 
   जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, भूतेश्वर जोन में 6 शिकायत में से दो अतिक्रमण से संबंधित दो स्ट्रीट लाइट और 1 आवारा कुत्तों को पकड़वाने की शिकायत शामिल रही, इनमें से एक लाइट से संबंधित शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया, वृंदावन जोन में 9 शिकायत में से 3 स्वास्थ्य विभाग व 2 जलकल विभाग और 2 निर्माण विभाग से संबंधित और 2 अन्य श्रेणी की शिकायतें थीं, सिटी जोन में सीवर की 2 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका निस्तारण करा दिया । 
  अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कराया जाए, जनसुनवाई में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371734
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.