सपाइयों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दर्ज कराई आपत्ति
सपाइयों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दर्ज कराई आपत्ति
-एसआईआर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नाम काटने का आरोप
मथुरा । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने जिलाधिकारी के सम्मुख एसआईआर से जुडी अपनी आपत्ति दर्ज कराई, सपा नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में कुछ लोगों द्वारा बाहरी दबाव बना कर बीएलओ कार्य में हस्तक्षेप करने और बीएलओ पर दबाव बना कर नाम कटवाने के प्रयास करने के आरोप लगाये हें, सपाईयों का कहना है कि पूरी रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को सौंप दी है ताकि निर्वाचन आयोग से पूरे प्रदेश में फार्म नंबर 7 में की जा रहीं गडबडियों का पर्दाफाश कर ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जा सके ।
सपा नेताओं ने आरोप लगाये हैं कि जनपद में चल रही एसआईआर कार्य के अंतर्गत ड्राफ्ट रोल जारी होने के उपरांत यह देखने में आया है कि कुछ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एक विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ जालसाजी कर फार्म 7 भरकर नाम कटवाने का प्रयास करवा रहे हैं, पिछले दो दिनों में अलग-अलग विधानसभाओं में अलग-अलग बूथो पर फर्जी तरीके से फॉर्म 7 भरकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नाम काटने का फॉर्म भरकर बीएलओ पर नाजायज दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, उक्त लोगों के नाम कटवाए जा सके परंतु समाजवादी पार्टी के बूथो पर तैनात बी एल ए जो पीडीए प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं उन्होंने इस फर्जी वाडे को पकड़ लिया और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया ।
जनपद मथुरा की विधानसभा बलदेव की बूथ संख्या 178 180 181 400 401 402 मार्ट विधानसभा के बूथ संख्या 93, 110,111,112 बूथ पर 400 से अधिक फार्म 7 जमा किए गए हैं, इसमें खास बात यह है जमा करने वाले व्यक्ति मात्र दो-तीन है जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में गलत तरीके से नाम कटवाने का प्रयास किया है, बीएलओ ने जब मना कर दिया कि मैं गलत नाम नहीं कटुंगा तो उस पर मुकदमा दर्ज करने का भी प्रयास किया गया है ।







.jpeg)













