फेसबुक महिला फ्रेंड के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा

फेसबुक महिला फ्रेंड के हत्यारे को मिली उम्र कैद की सजा
-दिल्ली की महिला की 23 जुलाई 2023 को चाकू घोंपकर कर दी थी हत्या
 मथुरा । सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर स्थित मजार पर के पास 26 जुलाई 2023 को दिल्ली की महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, संख्या चार की अदालत ने तीन फरवरी को सद्दाम हुसैन उर्फ सद्दाम अली पुत्र रियाज अली निवासी बडा कसाई पड़ा थाना सदर बाजार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है ।
 सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कृष्णा कांत पाठक ने बताया कि अभियोजन पक्ष द्वारा इस प्रकरण में 12 गवाह न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराये गए, गवाहों की गवाही व विवेचना में संकलित साक्ष्य आला क़त्ल चाकू, बरामद बाइक, फारेंसिक रिपोर्ट व मोबाइल की सीडीआर तथा मृतका के घायलवस्था में दिए गए 161 सीआरपीसी के बयानों ने सद्दाम को आजीवन कारावास की सजा तय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने बताया कि न्यायालय द्वारा अभियुक्त सद्दाम क़ो दोषी मानते हुये आजीवन कारावास व 30 हजार के अर्थ दंड से दण्डित किया है, अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता राधारमण उपाध्याय ने पैरवी की ।
  घटनाक्रम के अनुसार 24 वर्षीय जोरा खातून पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने के लिए मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में आई थी, यहां वह फेसबुक पर करीब डेढ़ साल से परिचित 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र रियाज निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर पहुंची थी, सद्दाम ने महिला को चाकू घोंप दिये, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया और उसके परिवार वालों को जानकारी दी थी, घायल महिला ने खुद ही आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, तहरीर पर सद्दाम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी, इसके बाद हत्या की धारा बढ़ाई गयी, इस बीच सद्दाम फरार रहा, पुलिस सद्दाम को गिरफ्तार करने में नाकाम रही, पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने पहुंच गया, कोर्ट ने दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी को हत्या के प्रयास में रिमांड मंजूर करते हुए जेल भेज दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371751
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.