नगर आयुक्त ने गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ने गेस्ट हाउस का किया निरीक्षण
-कार्यदायी संस्था को समय सीमा में काम पूरा करने के दिये निर्देश
मथुरा । नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को वृंदावन जोन का भ्रमण कर स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने हजारीमल सोमानी इंटर कॉलेज के समीप निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा ।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की मानक अनुरूपता की विस्तृत जांच की, उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समय अवधि के भीतर ही पूर्ण किया जाए ताकि इसका लाभ जल्द मिल सके, इस दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक और जोनल सेनेटरी अधिकारी महेशचंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे ।







.jpeg)













