अहिल्याबाई के विकास का मॉडल पंचायतों के लिए मार्गदर्शनः संदीप सिंह

अहिल्याबाई के विकास का मॉडल पंचायतों के लिए मार्गदर्शनः संदीप सिंह
  मथुरा। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त महानगर जिला इकाइयों द्वारा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पं0 दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्था के किसान सभागार में हुआ, मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे एवं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
   प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने झांसी की रानी और बेगम हजरत महल का उदाहरण देते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया। भाजपा ऐसे सभी महात्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है, जिन्होंने समाज के उत्थान में योगदान दिया। श्री सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विषम परिस्थितियों में भी कुशल शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर सरकार चलाई जा रही है। साधारण परिवार से राजघराने तक का सफर तय करने वाली अहिल्याबाई ने अपने राज्य को आदर्श बनाया।
   अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि स्वाभिमान और प्रजा के प्रति सेवा के लिए महारानी अहिल्याबाई होल्कर को पुण्यश्लोक की उपाधि प्राप्त हुई थी। मंच पर कार्यक्रम के मथुरा-वृंदावन विधानसभा संयोजक संजय शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, मुकेश वार्ष्णेय, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री रूपेंद्र सिंह, बंटी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, ब्लॉक प्रमुख राया चंचल चौधरी, मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल चौधरी  ने किया। इस अवसर पर रामकिशन पाठक, हरिओम शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, अमित पाठक, महादेव पांडे, अजय राजावत,  गोविंद अग्रवाल, मनोज सरोठ, पार्षद अंकुर गुर्जर, हनुमान गुर्जर, धर्मेश नौहवार, रवि अहेरिया, ज्ञानेंद्र राणा, अमन ठाकुर, अनिल चौधरी, राधा सिंह, मोहन भारद्वाज एवं बादल शर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854675
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.