बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन कमेटी ने जारी की एडवाइजरी

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन कमेटी ने जारी की एडवाइजरी
-बुजुर्गों, बच्चों को भारी भीड का हिस्सा को दिये गये हैं नहीं आने के सुझाव
   मथुरा । भीड को लेकर श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन कमेटी ने एडवाइजरी जारी की है, प्रबंधक की ओर से कहा गया है कि 16 एवं 17 अगस्त को जन्माष्टमी मेला के अवसर पर श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृन्दावन में भीड़ का अत्यधिक दबाव रहेगा, विदित है कि इस भीषण व उमस भरी गर्मी एवं बारिश के मौसम में बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीपी, शुगर के मरीजों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
   एडवायजरी में श्री बांकेबिहारी मंदिर आने वाले सभी दर्शनार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जन्माष्टमी मेला के अवसर पर छोटे बच्चों, दिव्यांगजनों, बीपी, शुगर के मरीजों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाए इस अवसर पर दर्शन के लिए आने से परहेज करें। अत्याधिक भीड़ एवं ट्रैफिक जाम की समस्याओं से बचने के लिए मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सही स्थिति की जानकारी एवं आकलन करने उपरांत यात्रा का कार्यक्रम बनाए, पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने पर एवं भीड़ कम होने पर ही यात्रा का कार्यक्रम बनाए।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372098
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.