अधिवक्ताओं ने कचहरी पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कचहरी पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
-वकीलों पर लगातार दर्ज हो रहे मुकदमों को लेकर जताई आपत्ति
   मथुरा । ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) उत्तर प्रदेश के राज्य व्यापी आह्वान पर मथुरा के अधिवक्ताओं ने न्यायालय के गेट नम्बर 3 के सामने प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगाया, अधिवक्ता बनारस में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने और वकीलों के खिलाफ दर्ज फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट्स तुरंत निरस्त करने की मांग कर रहे थे, "आवाज दो हम एक हैं", "पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद", "तानाशाही नहीं चलेगी", "जो हम से टकराएगा चूर चूर हो जायेगा", "अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है" आदि नारे लगा रहे थे, अधिवक्ता नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यानय पहुूंचे, यहां एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम राज्य संयोजक नशीर शाह एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा । 
   इस दौरान बार एसोसिएशन मथुरा के पूर्व सचिव कलुआ सिंह एड व राजकुमार उपाध्याय एड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा एड,, खुर्शीद अहमद एड, अवधेश शर्मा एड, विशन चंद्र अग्रवाल एड,राजकृष्ण भारद्वाज एड, अटल फौजदार एड, वी पी सिंह एड,गोपाल शर्मा एड, नरेंद्र पोनिया एड, सुनील शर्मा एड,महेश शर्मा एड, शशि गुप्ता एड,नरेन्द्र चौधरी एड, नईम शाह एड, अवधेश कुमार एड, अमित एड, नेत्रपाल सिंह बडेसरे एड,सुशील सागर एड अमन शाह एड, विजय फौजदार एड, आकाश तेवतिया, संजय सिंह, बबलू सिंह, डी के गोयल एड, मनीष शर्मा एड, रामकुमार एड, मनीष दीक्षित एड, अमित पाण्डेय एड,आदि शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372019
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.