राया कटरा बाजार आंदोलन में शामिल हुईं महिलाएं, की नारेबाजी

राया कटरा बाजार आंदोलन में शामिल हुईं महिलाएं, की नारेबाजी
   मथुरा । पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कटरा बाजार फाटक को बंद करने के बाद चल रहे धरना प्रदर्शन में आज महिलाओं ने एकजुट होकर आंदोलन में सहभागिता निभाई और रेलवे फाटक पर बैठ गयी, रेल प्रशासन मुर्दाबाद, नारे लगाने लगी वही समाजसेवी भूपेश अग्रवाल क्रांतिकारी नेता अंकुर देवा प्रधान  अमित गोयल आदि महिला पुरुषों ने खून से रेलमंत्री को पत्र लिखा। 
    संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे डीआरएम बीना सिन्हा से मुलाकात की और फाटक बंद के होने से भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया, डीआरएम ने 26 सितंबर को राया आने के बाद समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है, इस दौरान सोनिया अग्रवाल सभासद, रुक्मणी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, निरमा अग्रवाल, भूरी देवी, पूनम अग्रवाल, हेमलता, प्रियंका, वंदना, पिंकी, ज्योति, उमा अग्रवाल, सुशीला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि अखिल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, ब्रजमोहन वर्मा, अमित अग्रवाल, छोटू अग्रवाल आदि सैकड़ो महिलाएं पुरुष मोजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372009
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.