आखिर खुल ही गया राया कटरा फाटक, प्रयासों को मिली सफलता

आखिर खुल ही गया राया कटरा फाटक, प्रयासों को मिली सफलता
-विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में रेल मंत्री से मिला था प्रतिनिधिमंडल
  मथुरा। विगत आठ दिन से बंद कटरा बाजार रेलवे फाटक आखिरकार खुल गया, रेलवे फाटक को बंद किये जाने जाने का राया के लोगों ने जोरदार विरोध किया। यहां तक कि अग्रसेन शोभायात्रा नहीं निकाली और रामबरात भी बेहद सादगी से निकाली गई, विधायक से लेकर सांसद और मंत्री तक के दर पर दस्तक दी, महीनों तक आंदोलन किया, इसके बाद भी सफलता नहीं मिली और रेलवे ने फाटक बंद कर दिया, इस दौरान काफी तनातनी हुई ।
    क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश की रेलवे के अधिकारियों के साथ तनातनी हुई, फाटक को खुलवाने के लिए धरना प्रदर्शन से लेकर रेल मंत्री को खून से लिखें पत्र महिलाओं के प्रदर्शन, छात्राओं की पैदल मार्च के बाद रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भाजपा के बलदेब विधानसभा क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला, रेल फाटक संख्या 344सी को खुलवाने की मांग की ।
    राया चेयरमैन ने बताया किरेलमंत्री द्वारा कटरा बाजार फाटक को खोलने के आदेश दिए जिस पर गुरुवार सुबह पहुंचे रेलकार्मियों ने फाटक की मरम्मत शुरू कर दी फाटक खुलने की सूचना से स्थानीय लोगो में हर्ष की लहर दौड़ गई, लोगो ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियो सहित क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की है, कटरा बाजार फाटक प्रकरण को लेकर रेलमंत्री से मिलकर वापस लोटे पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगो ने ढ़ोल नागाड़ो पुष्पहारो से जोरदार स्वागत किया

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372023
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.