पेड पर लटका मिला युवक का शव, पहुंची पुलिस

पेड पर लटका मिला युवक का शव, पहुंची पुलिस
   मथुरा । शुक्रवार की सुबह मांट नोहझील रोड पर बिजलीघर के समीप पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर थाना मांट पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड से उतार कर कब्जे में लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। राहगीरों ने शव को देखा तो इसकी सूचना मांट पुलिस को दी। 


  थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने शव की पहचान मांट मूला में ईदगाह के समीप रहने वाले 40 वर्षीय राजू के रूप में कर ली, पुलिस ने बताया गया कि मृतक राजू मूल रूप से असम का रहने वाला था। वह कबाड़ा बीन कर अपना जीवन यापन कर रहा था। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है, युवक क्षेत्र में कबाड़ा बीन कर अपना जीवन यापन करता था ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372156
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.