लक्ष्मी नगर मेला में लाठी डंडे की हुई बारिश, मची भगदड

लक्ष्मी नगर मेला में लाठी डंडे की हुई बारिश, मची भगदड
-मेले में झूले को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, 13 आरोपी गिरफ्तार
  मथुरा । यमुनापार लक्ष्मीनगर क्षेत्र में राया रोड पर ईंट मंडी मैदान में चल रहे 40 दिवसीय सावन भादौं के मेला में जमकर बवाल हुआ, जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले जिससे मेले में अफरा-तफरी मच गई, लोगों में भगदड की स्थिति पैदा हो गई, मेला में प्रतिदिन बडी संख्या में लोग जुट रहे हैं, बताया जा रहा है कि मेले में झूला पर झूलने को लेकर शुरू हुए मामलू विवाद ने थोडी ही देर में उपद्रव का रूप ले लिया और मेला में भगदड मच गई। 
 पुलिस ने सख्ती दिखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, 13 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही की है, रविवार की रात को करीब 10 बजे हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, उपद्रव करने वाले लोग घटना स्थल से भाग निकले, इसके बाद पुलिस ने रात में कार्यवाही की और उपद्रवियों को चिन्हित करने के बाद दबिश देकर रात में ही करीब साढे तीन बजे शिवनगर कॉलोनी से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने बताया कि मेले में कानून व्यवस्था भंग करने और आम लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028953
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.