जनमानस ने कृष्ण शब्द से पूर्व राधा कहना श्रेयस्कर समझा

जनमानस ने कृष्ण शब्द से पूर्व राधा कहना श्रेयस्कर समझा
  वृंदावन । राधा अष्टमी के दो दिवसीय पर्व के अंतर्गत श्रौतमुनि निवास आश्रम स्थित श्रीमुरली मनोहर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, सांयकाल भव्य फूलबंगला सजाकर छप्पन भोग भी अर्पित किया गया, महंत अद्वैतमुनि महाराज ने कहा कि भारतीय जनमानस ने कृष्ण शब्द कहने से पूर्व राधा कहना श्रेयस्कर समझा और कृष्ण के मन-मंदिर में प्रतिष्ठित राधा को हर कृष्ण मंदिर में प्रतिष्ठा दी ।
  उन्होंने कहा कि कृष्ण के पास राधा के रूप में वह संबल था जिसके बल पर वह सबकुछ छोड़ सके, जन्म लेते ही अपने माता-पिता को छोड़ा, फिर यशोदा और नन्द को भी छोड़ा, गोकुल छोड़ा, यमुना का पुलिन छोड़ा, कदम्ब की छाँह छोडी, करील के कुञ्ज छोड़ा, वंशी छोडी, राधा को छोड़ा, मथुरा का सिंहासन छोड़ा, मथुरा भी छोडी, द्वारिका बसाया किन्तु उसका भी सिंहासन छोड़ा, जीवन भर द्वारिका भी छोड़े ही रहे ।
 इससे पूर्व प्रातः काल राधारानी का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नवीन पोशाक धारण कराई गई। सांयकाल राधाकृष्ण के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए, इस दौरान स्वामी श्यामानंद, स्वामी अनिलानंद, कृष्णा तिवारी, संगम शर्मा, शिवम अरजरिया, प्रकाश चावला, सुनील गौतम, अंकित त्रिपाठी, नंदकिशोर शर्मा, सचिन मिश्रा, मोहित शर्मा, अखिलेश वशिष्ठ, शैलेंद्र तिवारी, ऋषि मिश्रा आदि उपस्थित थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028945
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.