जिले की प्रत्येक विधानसभा में गांवों में लग रहे स्वास्थ्य शिविर

जिले की प्रत्येक विधानसभा में गांवों में लग रहे स्वास्थ्य शिविर
  मथुरा । ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद व बीमार लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी की पहल पर एक विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत मथुरा, गोवर्धन, छाता, मांट और फरह विधानसभा क्षेत्रों के तीन-तीन गांवों में प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, अभी तक 175 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं ।
   हाल ही में मथुरा के चारबाग, हाथरस रोड सादाबाद स्थित राजनगर, सलेमपुर गांव तथा मथुरा की ब्रह्मपुरी कॉलोनी और परखम के बेरी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, शिविर में केएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों डॉ0 पुलकित, डॉ0 प्रतीक्षा, डॉ0 सचिन, डॉ0 नीतू, डॉ0 कुशाग्र, डॉ0 अमरनाथ, डॉ0 प्रवीन, डॉ0 शिव, डॉ0 सिद्धांत और डॉ0 दिलजीत सहित विशेषज्ञ टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की, कार्यक्रम को सफल बनाने में मार्केटिंग मैनेजर आमीन खान, हरेंद्र कुंतल, कैम्प इंचार्ज दीपक कंसल, मार्केटिंग कोऑर्डिनेटर पिंटू, पीआरओ लोकेश और नासिर खान का विशेष योगदान रहा ।
  जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन ने कहा मैं श्रीराधारानी जी और श्रीगिरिराज महाराज से प्रार्थना करता हूं कि मेरे ब्रज का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे, इसी संकल्प के साथ हमारी डॉक्टर्स और प्रचार-प्रसार की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों की सेवा कर रही है, उन्होंने ब्रजवासियों से अपील करते हुए कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज बिना किसी झिझक के अस्पताल आएं, मरीजों को अस्पताल लाने और इलाज के बाद वापस घर छोड़ने के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई गई है, ब्रजवासियों का दुख-दर्द उनका अपना दुख-दर्द है जिसके निवारण के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2028950
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.