हरिनाम संकीर्तन और राधारानी के जयकारों से गुंजा कस्बा राया
हरिनाम संकीर्तन और राधारानी के जयकारों से गुंजा कस्बा राया
राया । राधाष्टमी के पावन अवसर पर सर्वेश्वरी कृपा एवं श्री लाडली जी सरकार श्री राधा रानी की भक्ति भावना से ओतप्रोत श्री राधा रानी सेवा समिति, राया द्वारा 127वीं मासिक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 6 बजे श्री राधा गोपाल जी मंदिर से हुआ, पदयात्रा में राया एवं आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।.jpg)
श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए तथा श्री राधा-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में आगे बढ़े, पदयात्रा के दौरान पूरा वातावरण राधामय नजर आया, पदयात्रा श्री राधा रानी मंदिर, मानसरोवर-बांगड़ पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों एवं संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने मानसरोवर कुंड की परिक्रमा की, इसके पश्चात श्रीजी को बालभोग के रूप में हलवा, चना, कचरी, फल, मिष्ठान, खिलौने एवं पुष्पमालाएं आदि श्रद्धापूर्वक निवेदित किए गए, पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद एवं उपहार पदयात्रियों में वितरित किए गए।
राधाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित इस पदयात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, राधारानी के जयकारों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, इस दौरान पवन गोयल एडवोकेट, पवन अग्रवाल, हेमंत सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, देवेंद्र शास्त्री, अशोक अग्रवाल, सोनू पेंटर, अरुण, नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।


















