गौसेवा की आड़ में फर्जीवाड़े का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

गौसेवा की आड़ में फर्जीवाड़े का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
-महिला ने लगाये दानराशि के दुरुपयोग, धमकी व धोखाधड़ी के आरोप
   वृंदावन । पवित्र नगरी वृंदावन में गौसेवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, आरोप है कि इस्कॉन से जुड़े कर्मचारी ने वृंदावन स्ट्रीट गौ सेवा ट्रस्ट बनाकर भक्तों की आस्था का दुरुपयोग किया, गंगोत्री वास के फ्लैट नंबर 102 में रहने वाली कविता सत्यानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सेठी ने दान के नाम पर मोटी रकम जुटाई और बीमार गायों के इलाज में एक्सपायर दवाओं का प्रयोग किया। 
  कविता के अनुसार, उनके पिता ने गौशाला के लिए भूमि खरीदी थी और सेठी को गौसेवा की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने वर्षों तक दवाइयों, चारे और एम्बुलेंस का पूरा खर्च उठाया लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी ने बिना बताए ट्रस्ट बनाकर फर्जी बिलों के ज़रिए रकम ऐंठी और दान की राशि से संपत्तियाँ खड़ी कर लीं, महिला ने आरोप लगाया कि हिसाब मांगने पर आत्मानंद ने गाली गलौज, जान से मारने की धमकी दी और एआई तकनीक से उनकी अश्लील तस्वीरें बनवाकर बदनाम करने की धमकी दी, वहीं रमणरेती पुलिस चौकी ने आपराधिक धमकी और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फर्जी लेनदेन और संपत्ति निवेश के सबूत मिले हैं, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372096
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.