प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता
मथुरा । उच्च प्राथमिक विद्यालय पालीखेड़ा नगरक्षेत्र में सोमवार को विधायक श्रीकांत शर्मा ने मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन किया, उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनसे बातचीत की, उन्होंने समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की ।.jpg)
विधायक ने विद्यालय के वातावरण और स्वच्छता देखकर विद्यालय परिवार को बधाई दी, बच्चों के भविष्य के लिए प्रेरित एवं उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा पर जोर दिया। सभी मेहनत से पढाई करें, इस मौके पर पालीखेड़ा पार्षद अभिजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बुद्ध सेन, एआरपी डोरी लाल, एआरपी देवेन्द्र सिंह, विद्यालय इंचार्ज आशा रानी, रश्मि वर्मा, सरिता चौधरी, रीना अरोड़ा, अर्चना कुमारी कौशिक, विनोद कुमार, राकेश कुमार और समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहे ।



















