वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष पर देशभर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति स्वर
वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष पर देशभर में गूंजेगा राष्ट्रभक्ति स्वर
-25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एक समय, एक लय और एक स्वर में होगा वन्दे मातरम्
मथुरा । मंगलवार को विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा माधव संवाद केन्द्र सभागार में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्त्वाधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम नमामि भारतम एवं वन्दे मातरम् सामूहिक गायन की विस्तृत जानकारी साझा की गई, बताया कि राष्ट्रीय चेतना के अमर स्वर वन्दे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 25 सितम्बर को प्रातः 11 बजे सम्पूर्ण देश में एक समय, एक लय एवं एक स्वर में सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा । .jpg)
भारतीय शिक्षा समिति ब्रजप्रदेश के मन्त्री डॉ0 प्रभास्कर राय ने बताया कि राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक स्वाभिमान के जागरण हेतु आयोजित इस अभियान के तहत देशभर के हजारों स्थानों पर लाखों छात्र-छात्राएँ, आचार्य आचार्या, नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्ग एक साथ वन्दे मातरम् का सम्पूर्ण गायन करेंगें, नमामि भारतम् अभियान विद्या भारती द्वारा वन्दे मातरम् के 150 वें वर्ष को समर्पित है, इस अभियान के माध्यम से भावी पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, स्वाभिमान, समर्पण और देशभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया है।
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा विशेष लघु पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है जिसमें वन्दे मातरम् की रचना, परिस्थितियों एवं इसके गौरवशाली इतिहास स्वतन्त्रता आन्दोलन में इसकी प्रेरक भूमिका तथा राष्ट्रीय जीवन में इसके स्थान का तथ्यपरक और संतुलित विवेचन प्रस्तुत किया गया है, इस दौरान भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप, विद्या भारती ब्रजप्रदेश के समन्व्यक यशवीर सिंह, शिशु शिक्षा समिति ब्रजप्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, भारतीय शिक्षा समिति के सम्मानित सदस्य चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, सरस्वती विद्या मन्दिर प्रकाशन के निदेशक डॉ0 रामसेवक, सरस्वती विद्या मन्दिर प्रकाशन के प्रमुख अशोक कुमार शर्मा एवं विद्या भारती ब्रजप्रदेश के जिला के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धक मौजूद रहे ।



















