कोसीकलां नगर पालिका के बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक

कोसीकलां नगर पालिका के बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक
गृहकर, जलकर की 10 हजार से अधिक के बकायेदारों पर होगी सख्त कार्यवाही
   मथुरा । कोसीकलां में राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी व मजबूत बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद की समीक्षा बैठक में नगर को स्वच्छ, व्यवस्थित व कर प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है, गृहकर व जलकर लंबे समय से जमा नही करने वाले 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है । 
   पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल की देखरेख में अधिकारियों ने घोषणा की है कि सभी बकायेदारों को सात दिन का अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा में भी कर जमा नही करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, स्पष्ट किया कि सात दिवसीय समय सीमा पूरी होते ही नगर में डुगडुगी बजाकर बकायेदारों की लिस्ट जारी कर सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे, अधिकारियों ने कहा कि नगर के विकास कार्य, साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य जन सुविधाओं को बनाए रखने के लिए कर का समय पर जमा होना अनिवार्य है, राजस्व निरीक्षक प्रदीप सैन, कर अधीक्षक शाकिर हुसैन, लिपिक सूरजपाल, लेखाकार योगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372041
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.