"ब्रज रज-1" छह दिवसीय शिविर में देश के जानेमाने कलाकार करेंगे शिरकत

"ब्रज रज-1" छह दिवसीय शिविर में देश के जानेमाने कलाकार करेंगे शिरकत
श्री यश आर्ट गैलरी नई दिल्ली द्वारा 21 से 26 तक शिविर का किया जायेगा आयोजन
   मथुरा । श्री यश आर्ट गैलरी नई दिल्ली के मध्य में स्थित है जिसकी संचालिका श्रीमती सवीता अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा सभी कलाकृतियों तथा स्थापित व उभरते हुए चित्रकारों को प्रोत्साहित किया जाता है, उन्होंने बताया कि हम आगामी 21 से 26 नवंबर तक छह दिवसीय कला शिविर "ब्रज रज-1" का आयोजन कर रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय स्तर के 15 चित्रकारों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली चित्रण कैनवास पर रंगों के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा, चित्रकारों के सम्मान में आयोजन के सफलतापूर्वक इस शिविर के 24 नवम्बर 2025 सोमवार को शाम 4 बजे पहले सत्र के समापन कार्यक्रम में श्री रमाकांत गोस्वामी (कथावाचक) एवं पद्मश्री कृष्ण कनहाई द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण स्वीकृत कर लिया गया है । 


    श्री यश आर्ट गैलरी नई दिल्ली की संचालिका सविता अग्रवाल की ओर से गैलरी के मैनेजर रोशन गुप्ता व कॉर्डिनेटर बालकृष्ण अग्रवाल एवं व्यवस्थापक बी0 के0 शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरा शहर के कृष्णा नगर स्थित होटल मधुवन में 21 से 26 नवम्बर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का नाम "ब्रज-रज" क्यों रखा गया है ?, के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "श्री यश आर्ट गैलरी" संस्था के प्रमोटर महेश अग्रवाल जोकि होटल के संस्थापक और ब्रजवासी हाईटेक के चेयरमैन भी हैं एवं मोहित अग्रवाल जोकि ब्रजवासी फायर सेफ्टी प्रा0 लि0 के प्रबंध निदेशक, ब्रजभूमि मथुरा के निवासी हैं एवं भगवान श्रीकृष्ण की इस जन्मभूमि से उन्हें अत्यन्त मोह हैं और कला कृष्ण के बिना संपूर्ण नहीं हैं, ऐसा उनका मानना हैं, इसी बजह से हमारी संस्था ने इस चित्रकला शिविर का नाम "ब्रज-रज–1" रखा गया है, वहीं ‘1’ इसलिए क्योंकि हम हर वर्ष इसी नाम से एक शिविर का आयोजन करना चाहते हैं ।


   उन्होंने कहा कि मथुरा भारत की समृद्ध, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है इसलिए मथुरा से उचित और कौन-सा स्थल हो सकता है ? मथुरा हमारा मूल एवं पैतृक स्थल है जिसके कारण हमारा लगाव स्वाभाविक है, उन्होंने बताया कि इस छह दिवसीय शिविर में आने वाले सभी कलाकार भारत के नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि अलग-अलग प्रांत से हैं, संस्था द्वारा देश के जानेमाने 15 चित्रकार कलाकार अपनी कला शैली को अपने कैनवास पर सृजनात्मकता के साथ निखार कर प्रस्तुत करेंगे, जो आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप का संदेश प्रसारित करेंगे तथा मथुरा, बरसाना, वृंदावन भ्रमण भी हमारे शिविर के मुख्य आकर्षण होंगे, सुचारू रूप से इस शिविर में सभी चित्रकार कलाकारों ने अपनी रूचि एवं प्रतिवार से रचनात्मक कला की प्रस्तुति की हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372186
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.