वृंदावन में जबरन शराब के ठेका बंद कराना पड़ गया भारी

वृंदावन में जबरन शराब के ठेका बंद कराना पड़ गया भारी
-पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, लगाई गई गंभीर धाराएं
   मथुरा । थाना वृन्दावन पुलिस ने शराब के ठेको पर सेल्समैन एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जबरन ठेके को बन्द कराने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, थाना वृन्दावन पर घटना के संबंध में धारा 191(2), 352, 351(3), 127(2), 131, 324(4), 132, 152, 219 बीएनएस व 7 सीएलए में अभियोग पंजीकृत हुआ था। 
  युधिष्टर पुत्र भागीरथ सिंह निवासी सिवाया थाना धौलाना जिला हापुड, अमित कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी नीलगिरी अपार्टमेन्ट द्वारिका मोड थाना मोहनगण जिला पश्चिमी दिल्ली, अभिषेक पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी गामड़ी चौथा पुस्ता थाना उस्मानपुर जिला पूर्वी दिल्ली मूल पता ग्राम कुम्भी थाना शिवगढ जिला रायबरेली, दक्ष उर्फ दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी गली नम्बर 3 शास्त्री पार्क थाना उस्मानपुर जिला पूर्वी दिल्ली व दुर्याेधन उर्फ विशाल सिसौदिया पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ग्राम दादोपुर खटाना थाना जारचा जिला गौतमबुद्ध नगर को सुनरख रोड देशी शराब के ठेक के सामने खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया, पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन, एसआई अभय कुमार शर्मा, एसआई विकास कुमार सर्विलांस प्रभारी मथुरा, एसआई शुभान्शु यादव, एसआई कुलवीर सिंह, एसआई अवधेश कुमार थाना वृन्दावन आदि थे।
   17 नवम्बर को अभियुक्तों द्वारा वादी के शराब के सरकारी ठेका पर आये और आकर वादी, सेल्समैन एवं अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुये ठेके का शटर गिराकर सभी लोगों को अन्दर बन्द कर दिया तथा खरीदारी करने आये लोगों के साथ गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी तथा इन लोगों द्वारा अग्रेजी शराब, देशी शराब एवं बीयर के ठेका के सेल्समैन व अन्य कर्मचारियों को जबरजस्ती डराकर धमकाकर उनके साथ अभद्रता करते हुये शटर गिराकर उनको ठेका के अंदर ही बंद कर दिया था, सभी ग्राहको को गाली गलौज करते हुये जान से मारने धमकी देते हुए भगा था। अभियुक्तों के इस हंगामे के कारण तीनों दुकानों को एक घण्टा बन्द रही जिससे 50 हजार की राजस्व की हानि हुई, अभियुक्त युधिष्टर राणा, अमित कुमार, अभिषेक, दक्ष चौधरी उर्फ दीपक वर्मा व दुर्याेधन राणा उर्फ विशाल सिसौदिया को सुनरख रोड देशी शराब के ठेक के सामने खाली ग्राउण्ड से गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372063
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.