अनियमितता : लैब रिपोर्ट में पास हो जाती हैं घटिया निर्माण सामग्री

अनियमितता : लैब रिपोर्ट में पास हो जाती हैं घटिया निर्माण सामग्री
-नगर आयुक्त ने महाविद्या कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, नाराजगी
   मथुरा । तमाम घटिया निर्माण, लैब रिपोर्ट में पास हो ही जाते हैं, असली खेल यहीं है, महानगर के गोविंद नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रहे निर्माणाधीन मार्ग में अनियमितता और खराब गुणवत्ता मिलने पर ठेकेदार पर 15 लाख रु का जुर्माना ठोका गया है, अधिशासी अभियन्ता को निर्माण सामग्री (स्टील, सी.सी. क्यूव आदि) के सैपलों की जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये ।


    नगर आयुक्त ने फर्म को चेतावनी देते हुये निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, मानकों के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाए, भविष्य में कमियां पाये जाने पर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, इसके अलावा निर्माण कार्य को देख रहे अवर अभियंता और सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है, सोमवार को नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप बन रहे गोविंद नगर मार्ग का औचक निरीक्षण किया जिसमें फुटपाथों पर लगी टाइल मानक के अनुरूप नहीं मिली ।
    महाविद्या चौराहे पर शौचालय के पास अंडरग्राउंड विद्युतीकरण के लिए बनाए गए चैम्बर ठीक से नहीं बने मिले जिनको पुनः तोडक़र बनाने के नगर आयुक्त ने निर्देश दिए, इसके अलावा डिवाइडर भी मानक के अनुरूप नहीं मिले जिनको पुन: बनाने के साथ-साथ नाले की मरम्मत कार्य पर भी असंतोष व्यक्त किया गया, इस सडक़ पर सीवर चौंबर भी सडक़ के लेवल में करने के निर्देश दिए गए, नाले की मरम्मत का कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया गया नाले का स्लेव बिना नाले की सफाई कराये डाल दिया गया है जो कि मानक के अनुरूप नही है, स्लेव को सही प्रकार से डाले जाने हेतु निर्देशित किया गया । 
    नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण से स्पष्ट हो रहा था कि फर्म द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान दिये गये आदेशों का अनुपालन भी ठेकेदार, फर्म द्वारा नहीं किया गया जिस पर नगर आयुक्त ने कडी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य अभियंता सिविल को ठेकेदार, कार्यदायी संस्था के विरूद्ध रुपया 15 लाख रु आर्थिक दण्ड लगाये जाने एवं अवर अभियंता व सहायक अभियंता सिविल के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजने को कहा है, निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता संजय चौहान, आर्किटेक्ट मंयक गर्ग कन्सल्टेन्ट, पार्षद नीरज वशिष्ठ, धनंजय चौधरी, धर्मेश तिवारी, कुंजबिहारी पार्षद प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372127
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.