राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को रवाना हुए दो वाहन

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार को रवाना हुए दो वाहन 
   मथुरा। जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा विकास कुमार द्वारा 13 दिसम्बर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जनपद न्यायालय परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रचार वाहनों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया।
   इस मौके पर राम किशोर पाण्डेय अपर जिला जज, सुरेंद्र प्रसाद अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे, 13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया जा रहा है, सुरेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त जनमानस से अपील की गई है कि 13 दिसम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराए।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372034
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.