सीजन के पहले कोहरे ने बरपाया कहर, हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन

सीजन के पहले कोहरे ने बरपाया कहर, हाईवे पर भिड़े आधा दर्जन वाहन
   मथुरा । रविवार को जनपद में सीजन के पहले कोहरे ने दस्तक दे दी, पहले दिन ही जयपुर बरेली हाईवे पर कोहराम मच गया, तड़के करीब पांच बजे महावन क्षेत्र में एक के बाद एक छह वाहन भिड गये, हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है, सुबह करीब 4.50 बजे हुई नई दिल्ली के पीतमपुरा निवासी संदीप शुक्ला ने डायल 112 पर इसकी  सूचना दी ।
   उन्होंने बताया कि बरेली हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था, घने कोहरे के कारण पीछे से आ रही थार जीप उससे टकरा गई, इसके बाद पीछे से आ रही अन्य गाडियां, जिनमें दो कार शामिल थीं, भी एक-एक कर थार से टकराती चली गईं, इस प्रकार, कुल आधा दर्जन से अधिक वाहन इस दुर्घटना की चपेट में आ गए, पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 
  हादसे में थार जीप में सवार अलीगढ़ की प्रतिभा कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा और शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अन्य चार घायलों को सामान्य चोटें आईं जिन्हें सीएचसी छौली बलदेव में उपचार के लिए भर्ती किया गया है, सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, थाना प्रभारी सुधीर सिंह और एसआई विशेष कुमार ने बताया कि सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है, अभी किसी प्रकार की कोई जनहानि की सूचना नहीं है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371968
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.