मथुरा में कोहरे की दस्तक, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

मथुरा में कोहरे की दस्तक, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना 
-जिला प्रशासन ने की कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने की अपील
   मथुरा । रविवार की सुबह कोहरे की चादर में पिलटी रही। यह सीजन का पहला कोहरा था, मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा के बीच घना कोहरा से गाडय़िों की रफ्तार धीमी रही, जनपद में ठंड बढऩे के साथ घना कोहरा छाया रहा जिससे हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर दृश्यता 10 मीटर तक कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ, रात्रि में और अब तक सुबह भी कोहरा है और गलन बढऩे से लोगों को परेशानी हुई, कोहरे के कारण चालकों को इंडीकेटर जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े।
   मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अडींग बाईपास पर घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण सडक़ पर चल रहे छोटे-बड़े वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कई स्थानों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक देखना मुश्किल हो गया। कोहरे का असर आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी दिखा, जहां खेत कोहरे की चादर में ढके नजर आए। सुबह खेतों और पेड़ों पर ओस की बूंदें भी दिखाई दीं, जिससे ठंड में और इजाफा हुआ, बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों व कामकाजी वर्ग को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। कोहरे के कारण सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 
   मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का प्रभाव और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं शेरगढ़ कस्बा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इस सर्दी के मौसम का पहला कोहरा रविवार को देखा गया। कोहरे की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड बढ़ने के कारण ग्रामीणों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सुबह के समय दैनिक यात्रा पर निकलने वाले स्थानीय निवासियों को भी कोहरे के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि वह मौसम किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371963
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.