जैंत के पास हाइवे पर कई वाहनों की हुई भिड़ंत

जैंत के पास हाइवे पर कई वाहनों की हुई भिड़ंत
पुलिस व एनएचएआई टीम ने पहुंचकर कराया यातायात सुचारू
  मथुरा । सोमवार को नेशनल हाईवे 19 पर घने कोहरे के कारण दो अलग अलग सड़क हादसे हुए, जैंत थाना क्षेत्र के जैत कट पर हुए इन हादसों में बस, ट्रक और कारों समेत कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे कई लोग घायल हो गए, पहला हादसा मथुरा दिल्ली हाईवे पर जैत कट के पास हुआ ।
    यहां राजस्थान रोडवेज की एक बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, इसके ठीक पीछे आ रही एक इको कार भी बस से जा भिड़ी, इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं, वहीं दूसरा हादसा भी छाता मथुरा मार्ग पर जैत कट पर ही हुआ, इसमें एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, इन दुर्घटनाओं के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, सूचना मिलने पर जैंत पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371979
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.